News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज : खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त व्यापारियों में प्रमाण पत्र वितरित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 26, 2025  |  9:44 PM

232 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज : खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त व्यापारियों में प्रमाण पत्र वितरित WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

कप्तानगंज/(अमरनाथ यादव)

व्यपारियों का व्यवसाय में प्रशिक्षण लेना जरूरी – खाद्य आयुक्त प्रदीप कुमार राय भारत सरकार के निर्देश पर पीटेक एजुकेशनल ट्रस्ट कुशीनगर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े व्यापारियों में कप्तानगंज स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट किसान चौक में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रदीप कुमार राय के हाथों शनिवार को प्रमाण पत्र वितरित किया गया । प्रमाण पत्र वितरित करने के दौरान खाद्य आयुक्त राय ने बताया व्यपारियों को स्वयं द्वारा सचालित व्यवसाय में प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। विना प्रशिक्षण के व्यवसाय का लाइसेंस निर्गत नही होगा। प्रशिक्षण के संबंध में खाद्य संचालक व्यवसायियों को विस्तृत जानकारी दी गई । पी टैक एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में व्यापारियों एव खाद्य संचालको का खाद्य सुरक्षा के सं जिला कोआर्डिनेटर संतोष चौधरी ने व्यापारियों एव खाद्य संचालकों को प्रमाण पत्र देते हुए बताया की खाद्य सुरक्षा के संबंध में व्यापारियों को आधी अधूरी जानकारी होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता है । इसी के चलते भारत सरकार ने पी टैक एजुकेशनल ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक नगर एवं कस्बे में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है । व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रमेश अग्रहरी, व महामंत्री मनोज कुमार उपाध्याय ने व्यापारियों से आह्वान किया कि खाद्य संचालक एवं ब्यापारी प्रशिक्षण से मिलने वाले लाभ की जानकारी अन्य व्यापारियों को दें । चौधरी ने बताया अगला शिविर अति शीघ्र आयोजित होगा। उसके लिए व्यापारी पहले से तैयार रहे ।इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार चौधरी,शैलेश साहनी, राजेश कुमार गुप्त,जगदंबा सिंह, शिव पररसन, महाराजा मद्धेशिया,सुरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश बरनवाल, वीरेंद्र मद्धेशिया, दिलीप कुमार, संदीप कुमार गुप्त, उमाशंकर पांडेय, बेगलाल मोदनवाल, हरदेव गुप्ता, आदित्य,राहुल सहित दर्जनों खाद्य संचालको एवं व्यापारियों ने प्रमाण पत्र वितरण शिविर में भाग लिया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking