कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) कुशीनगर के जिला जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए प्रधानमन्त्री व मुख्य मन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह को सौंपकर कप्तानगंज बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व बंद चीनी मिल लक्ष्मीगंज को चलाने की मांग की।
रविवार को भाकियू अम्बावता के जिला अध्यक्ष राम चन्द्र सिंह ने अपने यूनियन के कार्यकर्त्ताओं से तहसील परिसर में नारेबाजी करने के उपरांत दो सूत्रीय मांग सौंपते हुए कहा कि कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रूपया गन्ना मूल्य बकाया है फिर भी केन्द्र व प्रदेश सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। तथा किसान आर्थिक तंगी का दंश झेल रहा है। वहीं लक्ष्मीगंज चीनी मिल बंद होने से कितने कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। उनके बच्चों की शिक्षा व परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल है। यदि ऐसे में दोनों मांगों के प्रति सरकार ठोस पहल नहीं करती है तो हमारा यूनियन सरकार के विरूद्ध किसान आंदोलन करने लिए बाध्य होंगा।
इस दौरान नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह,प्रमोद कुमार वर्मा, रामपति सेन, चेतई प्रसाद, इंद्रावती देवी,राम आधार प्रसाद अध्यक्ष,रामा,इसरावती देवी, अनाड़ी देवी,श्री प्रसाद,विद्यावती देवी,मुकुट सिंह,राजपति उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…