News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: डीएम और एसपी की उपस्थिति में आयोजिय हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 16, 2024  |  4:53 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: डीएम और एसपी की उपस्थिति में आयोजिय हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर‌। स्थानीय तहसील सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 38 शिकायती प्रार्थना पत्र आये जिसमें मौके पर 05 मामलों का निस्तारण किया गया। तथा अवशेष 33 मामलों को संबधित विभाग को समयान्तर्गत निस्तारण हेतु सौंपा गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा सर्व प्रथम समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्या व शिकायतों को गम्भीरता के साथ बारी बारी सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। तथा शेष मामलों को संबधित अधिकारियों को समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण हेतु सुपुर्द कर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस पर आये हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे, तथा तहसील दिवस पर आये हुए प्रार्थना पत्रों को गांवों में जाकर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी स्वयं संज्ञान लेते हुए निस्तारण करें यदि निस्तारण में व्यवधान हो तो अपने उच्च अधिकारियों को अवश्य अवगत करावें। इसी क्रम में अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया, जिलाधिकारी ने नामांतरण बही आर 6 की जांच की तथा अद्यतन रखने का निर्देश दिया। तथा जिला कृषि अधिकारी को जनपद में उर्वरक खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों व थानाध्यक्षों को सभी संदर्भों का निस्तारण राजस्व विभाग की सहयोग से प्राथमिकता व गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। तथा यह भी कहा कि जहां कहीं शिकायतों की निस्तारण में किसी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को पुलिस की आवश्यकता हो तो तत्काल थाने को सूचित करें हर सम्भव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया,उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, डीपीओ विनय कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा.मेनका सिंह बी एस ए सीओ कुंदन सिंह, बीएसए राय जियावन मौर्या,डीइ ओ एस रविन्द्र कुमार,डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीडीओ कल्पना मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह,नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह,खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुर्य भान कुशवाहा,थाना प्रभारी धन वीर सिंह रेंजर अमित श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार,अजय राव मार्कण्डेय गुप्ता लेखपाल ओम प्रकाश पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking