कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के मंगल की बाजार स्थित कोटकी माता मंदिर से शनिवार को शत चण्डी नव दिवसीय महायज्ञ कलश यात्रा 1001कन्याओं द्वारा निकाली गयी जो मंगल बाजार धर्मशाला रोड, आजाद चौंक, चांदनी चौक, सुभाष चौक डीसीएफ चौक हो कर राम जानकी घाट पर पहुंची जहां पर विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के बाद कलश में जल भर कर वापस यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। इस विशाल कलश यात्रा में गाजे बाजे ,घोड़ों व झांकियों के साथ जब निकला तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर पंजाबी बाबा, पूर्व विधायक शम्भू चौधरी विजय खेतान शिव शंकर अग्रहरी,उषा अग्रहरी,रमेश जयसवाल, वेद मिश्रा, छोटेलाल अग्रहरी,दीपू केजरीवाल, राधेश्याम पासवान, निक्कू खेतान,विजय कुशवाहा सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…