कप्तानगंज/कुशीनगर। अवैध टिकट के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रेलवे प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सघन जांच की गई जिसमें गाड़ी संख्या 05273 में 67 लोग बिना टिकट के पकड़े गए जिनसे 22410 रुपए जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया।
इस दौरान रेलवे प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि अवैध टिकट के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा बिना टिकट यात्रा करने वालों की खैर नहीं होगी। पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान ए.एस.आई.मनोज कुमार सिंह कमलेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…