News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: डीएम के मध्यस्थता के बाद पुनः कार्य पर लौटे अधिवक्ता

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 5, 2024  |  7:56 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: डीएम के मध्यस्थता के बाद पुनः कार्य पर लौटे अधिवक्ता

कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील बार एसोसिएशन कप्तानगंज के अधिवक्ताओं ने विगत कई दिनों से कार्य का बहिष्कार करते हुए आंदोलित रहे। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर के मध्यस्थता के बाद पुनः कार्य पर लौटे। जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह व तहसील बार एसोसिएशन कप्तानगंज अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा,महामंत्री उमेश कुमार दुवे सहित अधिवक्ता गणों ने तहसील सभागार में बैठक किये बैठक में दोनों पक्षों में आपसी सामंजस्य स्थापित कर कार्य पर लौटने का निर्णय लिया।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

मालुम हो कि तहसील बार एसोसिएशन कप्तानगंज के अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर दिनांक 30-4-2024 से कार्य बहिष्कार किये, तथा कुशीनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे,,गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह,बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी को इस प्रकरण का लिखित पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया गया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए दिनांक 4- 4- 2024को दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर दोनों पक्षों के समस्या सुनने के उपरांत दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बना कर काम करने की सलाह दी। जिसके क्रम में शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण व उप जिलाधिकारी ने बैठक कर आपसी वार्तालाप करके एक दुसरे के मतभेद को दूर करते हुए पुनः कार्य पर लौटने का अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया।

इस दौरान मिर्जा एक्तेदार हुसैन,राम प्रताप सिंह, प्रभंश प्रसाद,संजय सिंह राजन पाण्डेय चंद्रशेखर यादव अभिनेंदर प्रताप सिंह , गोविंद कुमार सहित बार के अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking