News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: पेशकार के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता गण।

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 6, 2021  |  4:31 PM

935 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पेशकार के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता गण।

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय तहसील में तहसीलदार कोर्ट के पेशकार के बिरुद्ध अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा, लामबंद होकर अधिवक्ताओ ने जमकर नारेबाजी किया व पारित प्रस्ताव उप जिलाधिकारी को सौंपकर पेशकार के हटाये जाने तक तहसीलदार कोर्ट में न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा किया।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

सोमवार को कलेक्ट्रेट बार संघ कप्तानगंज की बैठक हुई जिसमें तहसीलदार न्यायालय के पेशकार इश्तेयाक अहमद के क्रिया-कलाप व न्यायालय की पत्रावलियों में मनमानी तरीके से काश्तकारों को बुलाकर धन उगाही करने व विधिसम्मत ढंग से आदेश न पारित कराने के संबंध में चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक भ्रष्ट पेशकार को हटाया नही जाएगा, तहसीलदार कोर्ट में अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान अध्यक्ष मिर्जा इक़्तेदार हुसैन व पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ता गण ने नारेबाजी कर प्रस्ताव उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कोमल यादव को सौंपे ।इस दौरान अधिवक्ता रामप्रताप सिंह, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, परमहंस,देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता,दीनानाथ शर्मा,संजय पांडेय, अमरनाथ शर्मा, दिनेश राव, अरुण कुमार सिंह,राधेश्याम, नंदलाल प्रसाद, दिलीप सिंह, संजय सिंह, आशुतोष, मनोज, आदि उपस्थित रहे।Kaptanganj: Advocates will abstain from judicial work till the transfer of Peshkar.

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking