News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: नाराज अधिवक्ताओं के चौथे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 3, 2024  |  7:03 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: नाराज अधिवक्ताओं के चौथे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

कप्तानगंज/कुशीनगर। उप जिलाधिकारी की कार्य प्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं के चौथे दिन कार्य वहिष्कार के वावजूद उप जिलाधिकारी ने तहसील परिसर के बाहर विकास खण्ड सभागार में लगायी कोर्ट,जबकि तहसीलदार कोर्ट नियमित चलता रहा।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

बुधवार को विगत कई दिनों से उप जिलाधिकारी कप्तानगंज के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने विगत दिनों से उप जिलाधिकारी कोर्ट का कार्य बहिष्कार पर है ‌। जिसके बावजूद लम्बित फाइलों के निस्तारण हेतु तहसील परिसर के बाहर विकास खण्ड के सभागार में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह ने कोर्ट लगाकर कुल 16 फाइलें देखीं, जिसमें जमीन बटवारा,पथर नसब, बेदखली आदि के 6 मामलों में दोनों पक्षों के सुनवाई उपरांत अंतरिम आदेश पारित कर दी गई। जबकि शेष 11 फाइलों में अग्रिम तिथि घोषित की गयी। वहीं तहसीलदार कोर्ट नियमित चलता रहा,जबकि तहसीलदार बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा व महामंत्री उमेश कुमार दूबे का कहना है कि हम अधिवक्तागण तहसील कोर्ट में अपने अपने कार्यों में व्यस्त रहे तथा उप जिलाधिकारी महोदय ने अपने तानाशाही कार्य प्रणाली के कारण ब्लॉक सभागार में कोर्ट लगाकर फाइनल देखी तथा कुछ फाइलों में अंतरिम आदेश पारित कर दी गयी। वहीं उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह का कहना है कि बार बार अधिवक्ता गणों के कार्य बहिष्कार के कारण आवश्यक फाइलें निस्तारित नहीं हो पा रही थी जिसको देखते हुए आज विकास खण्ड कप्तानगंज के सभागार में कोर्ट लगाकर सुनवाई की गई जो जनहित में आवश्यक था।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking