कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं को जो सम्मान व सुरक्षा के साथ साथ उनके उत्थान के लिए तमाम सारी योजनाएं चलाई जा रही है। उनके भागीदारी व स्व रोजगार हेतु केन्द्र व प्रदेश की सरकार संकल्पित है। इसके पूर्व की सभी सरकारों ने महिलाओं व बेटियों छला है। ऐसे में हम सभी महिलाओं का दायित्व व जिम्मेदारी बनती है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर घर पहुंचकर योजनाओं के बिषय में बताएं तथा उन्हें जागरूक करें। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कुशीनगर की जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रभा पाण्डेय ने रामकोला विधानसभा की बैठक के दौरान कहीं।
मंगलवार को कप्तानगंज गुंजन मिश्रा के विद्यालय सुभाष चौक पर रामकोला विधानसभा के महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुये निर्णय लिया गया की महिलाएं घर घर जाकर सरकार की योजनाओं के बिषय में से अवगत करातयें तथा उन्हें जागरूक करें, कि सरकार द्वारा चलाई गई जा रही योजनाओं का अधिक अधिक महिलाएं लाभ ले सकें। क्योंकि जानकारी के अभाव में ग्रामीण महिलाएं योजनाओं से बंचित रह जाती हैं।
इसी क्रम जिला उपाध्याय नूतन दुबे ने कहीं कि आने वाले नगर निकाय व लोक सभा चुनाव के लिए महिलाएं अभी से जुट जाय तथा संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाय जिससे बल मिलेगा। इसके उपरांत जिला मंत्री सुष्मा शर्मा ने कहीं कि इस बार की चुनाव में महिला मोर्चा की अपनी एक अलग भूमिका होगी और जनपद की सभी सीटों पर भाजपा की परचम लहरेगा।
अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र व संचालन गुंजन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर भाजपा बोदरवार मंडल अध्यक्ष रोशनी देवी संगीता सारिका संध्या शारदा देवी सुनीता देवी रंजू देवी मुकेश सिंह राधेश्याम पासवान सेराज अहमद,उमेश शाह आदि मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…