कप्तानगंज/कुशीनगर। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित बाल बिदुषी अनुष्का पाठक को अपने निज जनपद में प्रथम आगमन पर कप्तानगंज के बंदेलीगंज चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फुल माला पहनाकर कर स्वागत व अभिन्नदन किया।
शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सभा रा. के जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में कप्तानगंज को बंदेलीगंज चौराहे पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित लगभग आठ वर्षीय बालक बिदुषी अनुष्का पाठक जो कुशीनगर नगर जनपद के सौरहा खुर्द निवासी के प्रथम आगमन पर गाजे बाजे के साथ फुल माला पहनाकर कर जोरदार स्वागत व अभिन्नदन किया। तथा समाज के लोगों ने कहा कि अनुष्का पाठक के माता पिता के अच्छे संस्कार व इनके अथक प्रयास की देन है हमारे समाज के साथ साथ पूरे जनपद का सम्मान व गौरवान्वित हुआ है। हम ब्राह्मण समाज जनपद वासी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।
इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिला प्रभारी संतोष पाण्डेय, नूतन दुबे, पवन कुमार शाही,अभिषेक शाही, महेन्द्र दुबे, ब्यास मुनि पाठक, जुगुनू पाण्डेय, प्रदुम्न तिवारी, अशोक यादव, उमेश यादव, नरेन्द्र तिवारी,राजू पाण्डेय रहे.
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…