News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 14, 2024  |  5:45 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में स्थित जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के कुल 524 विद्यार्थियों ने अपने 113 मॉडल और प्रोजेक्ट का सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा नाजिया खातून निधि प्रजापति पायल वर्मा काजल गुप्ता अर्पिता एवं शिखा ने दीप स्तुति प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि श्री राय ने कहा कि आज का समय विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा पर आधारित है। विद्यालयों को विज्ञान पर आधारित कार्यक्रम करना चाहिए जिससे छात्र तकनीकी शिक्षा की ओर प्रेरित होंगे।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि राष्ट निर्माण में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है आज के बाल वैज्ञानिक कल महान वैज्ञानिक होंगें। इसके उपरांत गोविंद राव,धन्जय मणि त्रिपाठी,ज्ञान वर्धन राव आदि गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विज्ञान के ही बल से आज समाज एवं देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। तथा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को मेडल देकर के सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विशंभर प्रसाद, बीड़ी यादव, वेदव्यास सिंह, रोशन गोविंद राव, अजय खेतान, आनंद मिश्रा, रामगोपाल गुप्ता, विरेन्द्र पांडेय, अदालत प्रसाद, पारस नाथ पांडेय,आजाद प्रसाद, गया प्रसाद यादव, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, डॉ चंदन कुमार गोंड, राम दरस शर्मा, प्रेम नारायण पांडेय, सगीर अहमद,रणजीत सिंह, रतिदेव सिंह सहित गणमान्य व अविभावक गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking