कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत भड़सर खास के खपरधिक्का टोला के सामने मवन नाले में एक किशोरी का शव मिला। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मवन नाले में भड़सर खास के सामने लगभग 16 वर्षीय किशोरी का शव तैरते हुए ग्रामीण ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया,तथा अग्रिम कार्यवाही करते हुए शव को पीएम हेतु भेज दिया। उक्त किशोरी का शिनाख्त विनीत सिंह पुत्री सत्यानंद निवासी पिरा ब्रहम्न उर्फ बारीगांव थाना घुघली जिला महराजगंज के रूप में हुई। उक्त किशोरी दो दिन पूर्व बिना बताएं घर से निकली थी देर शायं घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोज बीन किये फिर भी पता नही चला तो इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दिये थे।
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…