News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: दीप दान व गंगा आरती का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 5, 2022  |  8:43 PM

591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: दीप दान व गंगा आरती का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। नमामि गंगे उत्सव कार्यक्रम के तहत राम जानकी घाट वन प्रभाग हाटा रेंज अमित श्रीवास्तव के द्वारा दीप दान व गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ ने दीप जला कर किया।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

इसके पश्चात उपस्थिति भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी जन समूह व वन विभाग के कर्मचारियों ने घाट को जगमगाते दीपों से सजा दिया। दीप दान के पश्चात क्षेत्रीय विधायक के अगुवाई में गंगा आराती का कार्यक्रम हुआ,गंगा आरती के बाद विधायक रामकोला द्वारा शिव आरती का भी पाठ किया गया जिससे पूरा जन समूह भक्ति मय हो गया। इसके उपरांत विधायक ने नाव द्वारा घाटों का निरीक्षण करते हुए कहा कि नमानि गंगे योजना के अन्तर्गत हम वृहत्त स्तर पर गंगा उत्सव मना रहे है, विश्व में भारत एक ऐसा देश है जहाँ नादियों को मां का दर्जा दिया जाता है। ऐसे में हमें नदियों में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए संकलप लेना चाहिए। इसी क्रम में हाटा रेंजर अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ नदियों के प्रदुषण को रोकने के लिए भी जन मानस के अन्दर चेतना जागृत करने का कार्य करें।

इस अवसर पर आनंद मिश्रा, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान,हरे राम गुप्त,बैजनाथ गुप्त, मनोज मिश्र रविंद्र गोंड, सुषमा शर्मा ,गुंजन मिश्रा,रमेश अग्रहरि, विजय कनौजिया,सुषमा शर्मा, संजय कुशवाहा,बृजेश साहनी,पिंटू राधे श्याम पासवान,मारकण्डेय पांडे, भोला साहनी,उमेश शाह वन दरोगा वीके सिंह, अबुद आलम,मनोज, शम्भू सहित भाजपा कार्यकत्ता व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking