News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: देव दीपावली पर दीपों से जगमग होगा सोहसा घाट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 5, 2022  |  8:45 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: देव दीपावली पर दीपों से जगमग होगा सोहसा घाट

हेतिमपुर/कसया। नयी दिशा द्वारा जन सहयोग से दीपदान का आयोजन नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा आगामी सोमवार को देव दीपावली के सुअवसर पर कसया तहसील स्थित गंडक नदी के सोहसा घाट पर शाम 5 बजे जन सहयोग से दीपदान का आयोजन सुनिश्चित है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर डबल मर्डर: ‘चाल-चलन पर था शक, इसलिए मार डाला’,...

उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को देवता गण दीपावली मनाते हैं और पृथ्वी लोक पर स्थित नदियों व घाटों पर वास करते हैं। इस दिन नदियों में स्नान, दान और दीपक प्रज्ज्वलित करना पुण्यदायी माना जाता है। अतः संस्था द्वारा जन सहयोग से यहां देव दीपावली के अवसर पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिससे संस्था सदस्यों के साथ साथ आम जन भी दीपक प्रज्ज्वलित कर पुण्य फल प्राप्त कर सके। डॉ0 हरिओम ने ये भी बताया कि ये घाट आस पास के लगभग 100 गांव के लोगों की जीवन धारा में शामिल है इसके बावजूद भी शासन व प्रशासन से उपेक्षित और मूल भूत सुविधाओं से वंचित है। दीपदान के माध्यम से देवी देवताओं से यह भी प्रार्थना किया जाएगा कि यह घाट अपनी गरिमामयी स्थिति को प्राप्त करे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टेम्पो से शराब तस्करी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 559 पाउच शराब बरामद
टेम्पो से शराब तस्करी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 559 पाउच शराब बरामद

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत 
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पकडी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से…

विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन
विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुजहना में सोमवार को जिला विधिक सेवा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking