News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: एसडीएम के आश्वासन पर दुसरे दिन धरना समाप्त

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 29, 2024  |  6:56 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एसडीएम के आश्वासन पर दुसरे दिन धरना समाप्त

कप्तानगंज/कुशीनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कप्तानगंज तहसील गेट के सामने अनिश्चितकालीन चल रहे धरने को एसडीएम योगेश्वर सिंह के आश्वासन पर दूसरे दिन समाप्त हो गया।‌

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकताओं के द्वारा तहसील गेट के पर अनिश्चित कालीन धारना दे रहे कार्यकर्ताओं को दुसरे दिन देर शाम उप जिलाधिकारी कप्तानगंज ने कार्यकर्ता व किसानों से वार्ता कर आश्वासन दिया। आश्वासन के उपरांत धरना समाप्त हुआ। ज्ञात हो कि बुधवार से ही भारतीय किसान यूनियन के कार्यकताओं ने विभिन्न मांग जैसे चीन मिल कप्तानगंज द्वारा किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, चीनी मिल को पुनः चालू कराया जाने, सहारा इंडिया परिवार में जमा पैसे को ब्याज सहित भुगतान कराया जाना, मवन नाले की मरम्मत, तथा किसानों की डूबे हुए फसल का क्षतिपूर्ति दिये जाने, गन्ने का न्यूनतम मूल्य 450 रूपए दिए जाने,जनपद में विद्युत कटौती पर रोक लगाए जाने,क्रय केन्द्रों पर तौल में बोरियों के वजन के अनुसार ही कटौती किया जाय, जबकि बोरी का वजन 400ग्राम होता जब कि कटौती 1.5 किलो किया जाता है।रामपुर बगहा राजवाहा व साहबगंज माइनर का सिल्ट सफाई कराकर हेड से टेल तक पानी की आपूर्ति कराई जाय। आदि मांगो को लेकर दुसरे दिन धरने पर बैठे थे। जिसे उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।

इस दौरान घन श्याम वर्मा राष्ट्रीय महासचिव,सुरेश यादव राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश महासचिव सतीश चन्द्र ओझा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अध्यक्ष अनुप चौधरी, तहसील अध्यक्ष सुभाष यादव सपा नेता विजय यादव सुबरन सिंह रुदल प्रसाद रामविलास गुप्ता नागेंद्र कुशवाहा अशोक मल्ल मोतीलाल चौधरी सुभाष पाठक राम भरोसा गुण जगन्नाथ प्रसाद भोला शर्मा शैलेश यादव देवेंद्र यादव शंभू यादव रमेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking