News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: जिलाधिकारी ने किया कोईलसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 21, 2021  |  7:34 PM

896 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: जिलाधिकारी ने किया कोईलसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

कप्तानगंज/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने विकास खण्ड फाजिलनगर के कोइलसवा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व कोरोना टीकाकारण का हाल जाना। इस दौरान उक्त गांव में ही सोमवार को पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाये गये चौदह कोरोना टीकाकारण बूथों पर समय से टीका नहीं पहुचने पर काफी नाराजगी जताई।
आज दिन के बारह बजे जिलाधिकारी एस राज लिंगम उक्त विकास खंड के कोइलसवा पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पंहुचे। सबसे पहले दवाइयों के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद पूरे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां तैनात डॉ. रविशंकर सिंह ने प्रसूता महिलाओं के इलाज के बारे में जानकारी लिया तो बताया गया कि जनरेटर और अन्य कमियों के वजह से यहां प्रसव नहीं कराया जाता है तो उन्होंने कहा की एक माह के अंदर यहां जनरेटर व बड़े सोलर की ब्यवस्था कर प्रसव कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इसी दौरान किसी ने बताया कि आज इस गांव के सभी टोलों में कोरोना का बिशेष टीकाकारण होना है लेकिन अबतक टीका नहीं पहुचने से टीकाकारण शुरू नहीं सका। इसके बाद बगल के एक केंद्र पर पहुच डीएम ने इसकी जानकारी लिया तथा फाजिलनगर अधीक्षक डॉ एएन गुप्ता पर नाराजगी जताते हुए तत्काल टीका उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए चेतवानी दिया कि अगले दिनों से समय से टीका टीकाकारण केंद्र पर नहीं पहुचता है तो जिम्मेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking