News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: एसडीएम के काफी प्रयास के बाद बिजली कि मिली झलक 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 18, 2023  |  6:03 PM

1,071 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एसडीएम के काफी प्रयास के बाद बिजली कि मिली झलक  WhatsApp
Responsive image

Advertisement

रामकोला/कुशीनगर। एसडीएम कप्तानगंज के अथक प्रयास के बाद रामकोला विद्युत उपकेन्द्र के अन्तर्गत बिजली सप्लाई दो बजे के लगभग बहाल हुई।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

गत शुक्रवार की भोर रामकोला विद्युत उपकेन्द्र से बिजली गायब हुई और विद्युत कर्मियों के हड़ताल व लोगों के पास किरोसिन तेल की अनुपलब्धता के चलते पूरे क्षेत्र में अंधेरे का बर्चस्व कायम हो गया।बिजली पर आश्रित लोगों की समस्याएं बढ गयी। जिला प्रशासन बिजली सप्लाई बहाल कराने में लगा रहा लेकिन व्यवस्था नही बन पाया।दूसरे दिन शनिवार को कप्तानगंज के एसडीएम जफर मलिक रामकोला स्थित विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे और अपने अथक प्रयास तथा बेहतर प्रबंधन के जरिये क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बहाल कराने में सफल हुए।समाजसेवी सत्यपाल गोविन्द राव ने शासन के निर्देशों की अवहेलना तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर अविलम्ब विधिक कार्रवाई की माँग किया।

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुुुमार सिंह,थानाध्यक्ष विद्युत मोतीचन्द्र, प्रिन्स गोविन्द राव, शंभू खरवार, ऋषि मुनी चौधरी सहित राजस्व कर्मी एवं भारी तादाद में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे। आइटीआई कालेज के बच्चों ने रामकोला विद्युत उपकेन्द्र के रामकोला कस्बा,लक्ष्मीगंज फीडर , मिश्रौली फीडर, टेकुआटार की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शेष फीडर को भी कुछ अन्तराल के बाद चालू हो होने की बात कही गयी।समाचार लिखे जाने तक मात्र एक घंटे तक सप्लाई बहाल रही।

Advertisement

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking