कप्तानगंज/कुशीनगर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत पत्नी गम्भीर रूप से घायल। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तथा घायल महिला को प्राथमिक उपचार के उपरांत गोरखपुर गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार भजुराम पुत्र इन्द्रजीत उम्र 42 बर्ष निवासी कमइयनी थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर अपनी पत्नी रीना देवी के साथ अपने सढुआन ग्राम सभा पकडियार थाना घुघुली जिला महराजगंज से वापस अपने घर गोरखपुर जा रहा था। कि ग्राम सभा पगार टोला मिश्रौली थाना रामकोला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसे ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने भजुराम निषाद को मृत घोषित कर दिये, तथा रीना पत्नी भजुराम निषाद को प्राथमिक उपचार के उपरांत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया तथा सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…