News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित देशों की श्रेणी में होगा भारत- विजय दुबे

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 1, 2023  |  9:58 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित देशों की श्रेणी में होगा भारत- विजय दुबे
  • दुनिया बदलने की ताकत युवाओं में- दीपाली जायसवाल
  • जी 20 युवा मंथन कार्यक्रम में वैश्विक जलवायु परिवर्तन व आपदा प्रबंधन पर चर्चा

कप्तानगंज/कुशीनगर। पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कप्तानगंज में जी 20 युवा मंथन कार्यक्रम में 43 बच्चों ने जलवायु परिवर्तन,आपदा, वैश्विक अर्थव्यवस्था,मुद्दों,जोखिम प्रबंधन पर चर्चा की और आपदा प्रबंधन के उपायों पर अपने विचार रखें।

आज की हॉट खबर- चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

जी – 20 युवा मंथन में बच्चो ने जी – 20 के 20 अलग अलग देशों का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें बच्चे अलग अलग देश के हेड ऑफ स्टेट बने थे और युवा मंथन में प्रमुख विषय जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम प्रबंधन पर ग्रुप चर्चा में बच्चों ने भाग लिया। जिसमें हर देश के जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम प्रबंधन पर अपने विचार, अनुभव और उपायों पर चर्चा की। युवा मंथन वाई 20 का उदेश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था और मुद्दों के बारे में बच्चों व युवाओं को जानकारी देना है और उन्हे आने वाले भारत के जी – 20 के अध्यक्षा के लिए तयार करना है। इस कार्यक्रम मे साँसद विजय दुबे ने प्रतिभागियों को स्मृति चुन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारत राष्ट्र विश्व के विकसित देशों की श्रेमी में होगा। जी 20 कार्यक्रम से बच्चों को सीखने, जानने और समझने के साथ कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। मुख्यअतिथि, जी 20 युवा मंच दिल्ली प्रतिनिधि, कार्यक्रम संयोजिका कसया तहसील के अहिरौली राजा निवासिनी दीपाली जायसवाल जो टु निर्वाचन क्षेत्र वेस्ट दिल्ली और कुशीनगर के जी 20 युवा मंच की कोऑर्डिनेटर हैं।तथा वेस्ट दिल्ली सांसद पर्वेश वर्मा और कुशीनगर संसंद विजय दुबे के साथ युवा मंच जी 20 का कार्य कर रही हैं। ने युवा शक्ति को महाशक्ति कहा जो दुनिया बदलने की ताकत रखती है। प्रबन्धक सुरेंद्र कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार पाण्डेय, राकेश साहनी, अवनीश अनुराधा शिक्षकोंआदि ने संबोधित किया।
शैलजा जायसवाल, पलक वर्मा, अंजलि गुप्ता, अनामिका दीप्ति पाण्डेय ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किये। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ0 संगीता सिंह व संचालन सच्चिदानंद पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत कप्तानगंज प्रतिनिधि विजय खेतान,नपा रामकोला सुनील गोंड, भाजपा नेता हरेराम गुप्ता, प्रतिभागी विजय लक्ष्मी वर्मा, शिवम, दीप्ति, तारकेश्वर, अनुराग, अंजलि, देदेही, उत्कर्ष, प्रत्यूष, श्वेता, स्पर्श, दिव्यांश, अनुराग, प्रिंस, सबा, खातून आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत
चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking