News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 25, 2024  |  8:32 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। रविवार को तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में स्थित दरबार पैलेस में भारतीय लोक पारम्परिक गीत कजरी के संरक्षण व संवर्धन के लिए “लोक मंजरी” के तत्वावधान में कजरी उत्सव का आयोजन किया गया। लगभग चार घंटे तक चले पारम्परिक भोजपुरी कजरी गीत को सुन श्रोता मन मुग्ध हो गए, वहीं कार्यक्रम के संचालक व कवि डा.आकृति सिंह का संचालन भी काबिले तारीफ रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के उपरांत हुआ। इस वर्तमान युग के बढ़ते आधुनिकता में धीरे-धीरे लोक पारम्परिक गीत,नृत्य आदि विलुप्त होते जा रहे हैं। जिसमें बर्षा ऋतु में गाई जाने वाली गीत कजरी भी है। जिसके संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य करने वाली संस्था लोक मंजरी द्वारा प्रत्येक बर्ष कजरी उत्सव का आयोजन हो रहा है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

इसी क्रम में लक्ष्मीगंज में कजरी उत्सव काका आयोजन हुआ है। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जयसवाल,व क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ संयुक्त रूप से रहे।

कार्यक्रम 11 बजे से प्रारम्भ होकर 4 बजे तक चला, जिसमें पटना, मिर्जापुर, वाराणसी कजरी मल्हार,आदि विभिन्न क्षेत्रीय कजरी गीतों को कलाकारों ने बड़े ही सुन्दर व मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किए। जिससे श्रोता छुम उठे। जहां छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न कजरी गीतों को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए वहीं बनारस से चलकर आयीं भोजपुरी कवित्री डा.आकृति सिंह का संचालन को भी श्रोताओं ने खुब सराहा‌। जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राएं आकृति, दीप शिखा,रंजना, ऋतु,अनामिका, काजल पाण्डेय, काजल राय,तन्नू, विकास तेज सिंह धीरज,कुनाल,आकाश,आदि छात्राओं ने कजरी मल्हार,सावनी जुमर,जुला गीत सहित विभिन्न क्षेत्रीय कजरी गीत बड़े ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं बाहर से आये कलाकार राधेश्याम गुप्ता व साथियों द्वारा प्रस्तुति बड़ा ही सराहनीय रहा।
इसके उपरांत संस्था द्वारा मुख्य अतिथि सावित्री जयसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष,,बरिष्ट समाज सेवी आदित्य प्रताप सिंह,मोहन पाण्डेय, प्रेम नारायण पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम गुप्ता,विजय पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, शम्भू नाथ मिश्रा आदि गणमान्य अतिथियों का अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रधानाचार्य जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज कप्तानगंज श्री राम प्रसाद सज्जन जालान,विश्व मित्र भट्ट,राम दरश शर्मा, डा.चंदन कुमार गौड़, ज्ञानवर्धक गोविंद राव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, राधेश्याम पासवान,डीके पाण्डेय जयराज सिंह, उदयभान सिंह, अरूण कुमार सिंह, इरशाद अहमद राधेश्याम पाण्डेय अभिषेक सिंह सहित कलाकार व श्रोता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking