News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: निकाली गई कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 29, 2024  |  5:46 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: निकाली गई कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय

कप्तानगंज/कुशीनगर‌ । स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सभा मलुकही में नव युवक मंगल दल में बने यज्ञशाला परिसर से ग्यारह दिवसीय रुद्र महायज्ञ में कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जिसमें कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

कलश यात्रा के दौरान 1501 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर आगे आगे चल रही थी यात्रा में हाथी-घोड़े व गाजे बाजे व झांकियां भी रही। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर सेमरा, बौलिया, किसान चौक, सुभाष चौक,डीसीएफ चौक होते हुए छोटी गंडक नदी के राम जानकी घाट पर पहुंची जहां यज्ञाचार्य पं. अभिषेक उपाध्याय सहित यज्ञाचार्य की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के उपरांत कलश में जल भरकर पुनः कलश यात्रा बंदेलीगंज ,आजाद चौक, चकबंदी चौक, ढाड़ी टोला होते हुए मलूकही यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधि विधान से यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कराया गया।
यात्रा के दौरान समाज सेवियों द्वारा जगह जगह जलपान का भी आयोजन किया गया था।वहीं ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि रात्रि में वृन्दावन के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन होगा तथा दिन में उपेंद्र दास द्वारा प्रवचन होगा।

कलश यात्रा में सम्मिलित कलश यात्रा में मोतीचंद गुप्ता, महेंद्र वर्मा,अखिलेश सिंह,राम लखन गुप्ता, अंबिका सिंह, राधेश्याम यादव,बेचू वर्मा,मंजीत सिंह, वृद्धि चंद्र सिंह, पिंकू मिश्रा,अनिल मिश्र,विजय प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, गोविंद सिंह, सुरेन्द्र गोंड,रोहित सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking