News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: कोटेदार पर लगा घटतौली व अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 1, 2024  |  6:27 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: कोटेदार पर लगा घटतौली व अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा सिधावट के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर कप्तानगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन के उपरांत लिखित प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह को सौंप कर कार्यवाही की मांग की।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

गुरुवार को ग्रामसभा सिधावट के ग्राम प्रधान सुर्यभान यादव के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने कोटेदार पर घटतौली व अनियमितता का आरोप लगाते हुए तथा विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही न होने की स्थिति में घंटों तक प्रदर्शन किए तथा प्रदर्शन उपरांत लिखित प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह को सौंपते हुए कोटेदार के विरुद्ध अविलम्ब कार्यवाही की मांग की। उक्त के क्रम में ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार के गोदाम में 12जनवरी के जांच के दौरान 11बोरी चावल व 21बोरी गेहूं वितरण के बाद भी अवैध पाया गया। जांच के बाद भी उक्त आरोपी कोटेदार के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही विभागीय उदासीनता के कारण नहीं की गयी। जब कि कोटेदार के पति द्वारा हम शिकायतकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है।

इस दौरान कृष्णा प्रताप प्रसाद अम्बिका अशोक यादव, जयंत्री, पिंटू प्रसाद, जीत गुप्ता उपेन्द्र कुमार सिंह जयप्रकाश यादव कृष्ण प्रसाद आदित्य शर्मा कृष्ण प्रसाद अभिषेक गुप्ता विक्की गुप्ता राजन गुप्ता जंत्री शर्मा वंशराजी देवी बबलू गुप्ता हरिंदर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking