News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान आरोपी पेशकार को हटाने का आदेश।

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 7, 2021  |  4:42 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान आरोपी पेशकार को हटाने का आदेश।

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कप्तानगंज तहसील सभागार में प्रशासनिक बैठक में आए राज्यमंत्री यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेते हुए राज्यमंत्री ने आरोपी पेशकार को हटाने का फरमान जारी कर दिए हैं। समीक्षा बैठक में मंगलवार को तहसील कप्तानगंज आए। वहीं राज्यमंत्री को अध्यक्ष मिर्जा इक्तेदार हुसैन व पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ता गण ने उक्त पेशकार इश्तेयाक अहमद की कारगुजारियों से विस्तृत जानकारी दी। राज्यमंत्री अतुल सिंह ने कहा कि कप्तानगंज को माडल तहसील व ब्लॉक का दर्जा दिलाना प्राथमिकता है। भ्रस्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से उक्त आरोपी पेशकार के हटाने की घोषणा की। जिसका अधिवक्ता गण ने तालियों से स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता रामप्रताप सिंह, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र लाल श्रीवास्तव, दीनानाथ शर्मा, दिनेश राव, परमहंस, राधेश्याम, अरुण कुमार सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, हीरा पांडेय आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking