अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरडीहा में स्थित नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन (माॅडल उचित दर दुकान का शनिवार को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने फीता काट कर लोकार्पण किया। शनिवार को ग्राम पंचायत बरडीहा में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय प्रकाश गौड़ ने फीता काट कर लोकार्पण किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि जहां शासन की सुविधा का लाभ बिना भेदभाव हर नागरिक तक पहुंच सके जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयास से हर गरीब को खाद्यान उपलब्ध कराने में हमारी सरकार सफल हो रही है। पहले जरूरतमंदों को राशन नहीं मिल पाता था। उनके नाम पर राशन कार्ड तो होता था, मगर राशन कोई और ही डकार जाता था। पहले प्रदेश के कई जनपदों में भूख से भी मौतें होती थीं।मगर, हमने पहले ई पॉश मशीन और अब ई वेइंग मशीन जैसी तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। इससे राशन वितरण के क्षेत्र में व्यापक रिफॉर्म हुए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से पराशन कोटे की दुकानों में हुए इस रिफॉर्म का लाभ लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है।पहले राशन एफसीआई गोदामों से निकलने के बाद बीच से ही गायब हो जाता था मगर अब ऐसा नहीं है। पहले यह असंभव था। गरीब को राशन मिल पाना दूभर था।राशन कोटे के लिए अन्नपूर्णा भवन स्थाई भवन हो गए हैं। अब कोटेदार के बदलने पर भी राशन की दुकानें नहीं बदलेंगी। राशन के साथ ही अन्नपूर्णा भवनों से अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।घर की अन्य आवश्यक वस्तुओं की भी पूर्ति की जाएगी। यहां राशन के लिए गोदाम भी रहेगा।हमारी डबल इंजन की सरकार इसीलिए डबल स्पीड से कार्य कर पा रही है क्योंकि हमारा एक ही लक्ष्य है हमें विकास भी करना है, सुरक्षित माहौल भी देना है, समृद्धि भी लानी है, गरीब कल्याण के कार्य को भी बिना भेदभाव के आगे बढ़ाते रहना है। पहले की सरकारों के पास विजन ना होने के कारण मनरेगा के अंतर्गत एक बार तालाब की खोदाई होती थी, फिर उसे पाट दिया जाता था और फिर से उसे दोबारा खोदा जाता है, मगर आज नये नये निर्माण कार्य हो रहे हैं, अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं। इससे रोजगार भी मिल रहा है और सुविधाएं भी।
इस दौरान पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज बैजनाथ सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरडिहा रामनगीना गुप्ता पुर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मेढई प्रसाद भाजपा नेता जितेन्द्र मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता कोटेदार संजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…