News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौपा।

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 14, 2021  |  6:43 PM

1,168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौपा। WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत कप्तानगंज के सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान व विभिन्न मांगों को लेकर 5 सूत्रीय मांग पत्र बुद्धवार को अपर जिलाधिकारी कुशीनगर को नगर पंचायत कार्यालय पर ज्ञापन सौप कर अपनी मांग की।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

जानकारी के अनुसार बुद्बवार को नगर पंचायत कप्तानगंज के सफाई कर्मचारियों ने समय से वेतन भुगतान होना सफाई करने के सामग्री रेनूकोट, गलाक्स ठेला, वर्दी झाडू गाड़ी में ईधन,सहित सफाई के सामग्री मुहैया कराने को लेकर आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर अपर जिलाधिकारी कुशीनगर विन्दवासनी राय को अपनी मांग पत्र सौपते हुऐ अविलम्ब वेतन भुगतान व सफाई के सामग्री की मांग रखी।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा कर्मचारियों का वेतन की पत्रावली बना कर अध्यक्षा को सौप दी हूँ लेकिन अध्यक्ष का हस्ताक्षर न होने के कारण कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं पा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा ने बताया की मेरे द्वारा दिनांक 13 -7-2021को मैं भुगतान पत्रावली पर हस्ताक्षर कर चुकी है। भुगतान विभाग के द्वारा विलम्ब हो रहा है।इसके सम्बन्ध मे अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष मौके से नही थीं समस्या का जल्द निराकरण हो जायेगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह, लिपिक सबिता भारती, सभासद रमेश जायसवाल, नसीम अहमद, महेश भारतीय सतीश यादव उर्फ पिन्टू बेचू रामचंद्र निषाद सफाई कार्मिक महेन्द्र प्रसाद नत्थू चंद्रभान, कौशल सहित अन्य कार्मिक व सफाई कर्मी मौजूद रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking