News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, बाजार में हड़कंप

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 22, 2023  |  6:57 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, बाजार में हड़कंप

कप्तानगंज/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेश के अनुपालन में ग्रीष्म ऋतु में खुले, कटे-फटे, सड़े गले एवं कृत्रिम रूप से पकाये गये फलों तथा दूषित खाद्य पदार्थो यथा फलों के जूस, गन्ने का रस, कार्बाइड से पकाये गये आम, आइसक्रीम व आइसकैण्डी आदि के निर्माण व विक्रय पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत उप जिलाधिकारी तहसील-कप्तानगंज के निर्देशन में आज दिनांक 22.06.2023 को नीचे लिखे विवरण के अनुसार अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया।

आज की हॉट खबर- चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

क्रम संख्या खाद्य कारोबारकर्ता का नाम स्थान का नाम संग्रहित नमूना
1 ओम ट्रेडिंग कम्पनी, राजू कसौधन सुन्दरवन कालोनी कप्तानगंज आम
(एथिनिल पाउडर के साथ)
2 लक्ष्मी टेलिकाम, रवि कुमार सुन्दरवन कालोनी कप्तानगंज एनर्जी डिंक (रेडवुल)
3 आलोक स्वीट हाउस, बन्देलीगंज कप्तानगंज छेना मिठाई
अभियान के दौरान मेसर्स-ओम ट्रेडिंग कम्पनी के प्रतिष्ठान के निरीक्षण के समय मौके पर सड़े गले आम लगभग 70 कि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य 3500/- व एवं आलोक स्वीट हाउस, बन्देलीगंज के प्रतिष्ठान की निरीक्षण के दौरान 11 किलोग्राम छेना की मिठाई अनुमानित मूल्य-2200/- प्रथम दृष्टया खाने योग्य नही पाये जाने के कारण ़मौके पर बिनष्ट कराया गया।

सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में निम्न खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्री बृजेश कुमार, श्री सच्चिदानन्द गुप्ता, सम्मिलित थे।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत
चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking