News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: चोरी के घटना का पुलिस ने किया खुलासा! पच्चीस हजार का इनामिया चोर अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 26, 2024  |  7:35 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: चोरी के घटना का पुलिस ने किया खुलासा! पच्चीस हजार का इनामिया चोर अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार

कप्तानगंज/कुशीनगर। बीते हफ्ते में थाना क्षेत्र के एक बैंक से पैसा निकालने के उपरांत हुई टप्पेबाजी के गुत्थी को जिले की कप्तानगंज पुलिस ने सुलझा ली है और पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है जिनमे से एक पच्चीस हजार रुपए का इनामिया चोर भी पुलिस के गिरफ्त में आया है.

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह व कप्तानगंज थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार की संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया की बीते 17 जनवरी को स्थानीय थाना निवासी यशोदा देवी पत्नी शबलराम प्रजापति ने थाना क्षेत्र के मथौली बाजार मे स्थित बडौदा बैंक से 25,000 रुपया निकाला था जिसके उपरांत अज्ञात टप्पेबाज गिरोह द्वारा उक्त महिला को एक झोला दिये जिसमे रुपये के साइज की गड्डी थी टप्पेबाजों द्वारा महिला से कहा गया कि इसमे एक लाख 50 हजार रुपये है रखिये और अपना पैसा दे दिजिए अभी मै वापस आकर आपको 50 हजार रुपये देता हुँ और महीला का पैसा लेकर चले गये थे जिसके सम्बन्ध मे महिला ने उपरोक्त के प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/2024 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना कप्तानगंज, सर्विलान्स सेल, साइबर सेल व स्वाट की पुलिस टीम द्वारा इन्दरपुर नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0 25/2024 धारा 379/419/420/411/120B भा.द.वि. व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों अमित साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी साकिन वार्ड नं0 2 मल्हा टोली कस्बा रूद्रपुर थाना को0 रूद्रपुर जनपद देवरिया, शिवा साहनी पुत्र जयराम साहनी साकिन वार्ड नं0 2 मल्हा टोली कस्बा रूद्रपुर थाना को0 रूद्रपुर जनपद देवरिया तथा श्रीनिवास चौरसिया पुत्र बनारसी चौरसिया साकिन वार्ड नं0 3 बरई टोला कस्बा रूद्रपुर थाना को0 रूद्रपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 21 हजार रूपये नगद व अपराध मे प्रयुक्त 03 मोबाइल मल्टीमिडिया भिन्न भिन्न कम्पनी व 02 तमंचे 315 बोर व 6 जिन्दा कारतूस 315 बोर व अपराध मे प्रयुक्त एक मो0सा0 स्पेलेन्डर प्लस बरंग ब्लू/ब्लैक बिना नम्बर की व डिग्गी तोड़ने के 07 उपकरण बरामद किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । उलेल्खनीय है कि अभियुक्त अमित साहानी (मु0अ0सं0 25/2024 में) की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस को मिली इस सफलता में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत साइबर सेल ,प्रभारी स्वाट उप निरीक्षक आलोक यादव प्रभारी साइबर सेल उप निरीक्षक शरद भारती बरिष्ट उ.नि. सुर्यभान यादव,शैलेश यादव,का. दुर्यग्विजय सिंह,रमेश पाल,संदीप यादव,अरूण कुमार चौहान थाना कप्तानगंज कुशीनगर शामिल रहे।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking