News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: समाजसेवी ने गरीब लड़की की शादी में दी अहेतुक सहायता। 

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 10, 2021  |  7:50 PM

1,760 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: समाजसेवी ने गरीब लड़की की शादी में दी अहेतुक सहायता।  WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड सुकरौली के गांव बेंदूवार निवासी एक अनुसूचित जाति की व्यक्ति की लड़की की शादी में समाजसेवी मोनिका तिवारी ने शादी के दिन लड़की के घर अहेतुक सहायता भेजा।जिसकी क्षेत्र में भूर भूरि प्रशंसा हो रही है।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

गुरूवार को मोनिका तिवारी ने जब अपनी निजी गाड़ी पर शादी में प्रयुक्त होने वाला दाल चावल मैदा बेसन चीनी कड़ू का तेल साग सब्जी कपड़ा साड़ी और नगदी लड़की पक्ष के घर अपने प्रतिनिधि पति बशिष्ठ तिवारी के साथ बेन्दूआर गांव भेजा। तो घर के लोग फूलो नही समा रहे थे। लड़की के पिता मंगरू प्रसाद ने इसके लिए श्रीमती तिवारी व इनके पति बशिष्ठ तिवारी को धन्यबाद देकर आभार व्यक्त किया। श्रीमती तिवारी ने दूरभाष पर कहा हाटा विधानसभा में अब किसी भी गरीब की लड़की धन के अभाव में न तो शिक्षा से वंचित होगी और ना ही कुंवारी रहेंगीं। यह पूछे जाने पर कि क्या अन्य जन प्रतिनिधियों की तरह आप भी राजनीतिक दांवपेच आजमाना चाहती हैं। तो श्रीमती तिवारी ने कहा राजनीति कोई बुरी बात नहीं होती है ।कोई भी जनप्रतिनिधि चाहे छोटे पद पर हो या बड़े पद पर वह जनता का सेवक ही होता है। लेकिन बहुत सारे लोग चुनाव जीतने के बाद इस बात को भूल जाते हैं। इसलिए मैं चुनाव से पहले जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करना  चाहती हूं ।मेरा चुनाव लड़ने का मकसद गरीब मजलूम की सेवा करना व उनको न्याय दिलाना है ।इस दौरान उनके साथ अनूपशर्मा गणेश यादव लल्लू श्रीवास्तव नन्हें सिंह गिरीजेश सिंह हरिंदर राज मंगल आदि व सहयोगी  मौजूद रहे हैं ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking