News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: दूल्हा को गुटखा चबाता देख, गुस्से से बौखला गई दुल्हन, उठा लिया ये बड़ा कदम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 10, 2021  |  6:06 PM

1,410 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: दूल्हा को गुटखा चबाता देख, गुस्से से बौखला गई दुल्हन, उठा लिया ये बड़ा कदम! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पिछले दिनों एक दूल्हे के नशे में आने पर दुल्हन के शादी से मना करने का मामला सामने आया था। ऐसे ही एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक और दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। मनियार थाना के अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मिश्रौली की रहने वाली दुल्हन की शादी खेजुरी गांव के युवक से 5 जून को होनी थी। हालांकि, जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने देखा कि वह गुटखा चबा रहा है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

दूल्हे को गुटखा खाते देख दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद सारी रस्में रोक दी गईं। घंटों की जिद के बाद जब दुल्हन ने मानने से इनकार कर दिया, तो शादी को रद्द कर दिया गया और परिवारों ने एक-दूसरे से पहले मिले उपहारों को वापस करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि दुल्हन के द्वारा शादी से इनकार करने पर थोड़ी देर वहां हंगामा भी हुआ, लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों द्वारा दखल देने के बाद मामला खत्म हो गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

पिछले हफ्ते प्रतापगढ़ जिले में एक दुल्हन जब शादी करने से मना कर दिया था जब दूल्हा नशे की हालत में शादी करने पहुंचा और उसने उसे अपने साथ नाचने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया था। जैसे ही स्थिति खराब हुई वैसे ही पुलिस को बुलाया गया और उनके हस्तक्षेप पर दूल्हे के परिवार ने शादी में मिले उपहार वापस करने पर सहमति व्यक्त की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking