News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: शिक्षक होता है समाज का निर्माता- विनय प्रकाश गोंड

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 5, 2023  |  6:58 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: शिक्षक होता है समाज का निर्माता- विनय प्रकाश गोंड

कप्तानगंज/कुशीनगर।नगर में स्थित जेपी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा के समकक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के उपरांत आरंभ हुआं।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

मंगलवार को जेपी इण्टर कालेज के प्रांगण में देश के द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षाविद भारत रत्न डा. सर्व पल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन व शिक्षक दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता होता होता है शिक्षक से ही इस देश का भविष्य उज्जवल हो सकता है। शिक्षक का महत्व प्राचीन काल से सर्वोपरि रहा हैं। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अग्रणी होती है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों में नौ चेतना शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को अधिक उत्प्रेरित करने की आवश्यकता है। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भव्य बना दिये।ज्योति, मुस्कान शंभवी, आकांक्षा, ईरम, संस्कृति, सृष्टि, सिद्धि, जीनत, तस्नीम, कशिश और देवानंद प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता जयराज सिंह उप प्रधानाचार्य विशंभर प्रसाद, डॉक्टर चंदन कुमार गोंड, रणजीत सिंह ,सगीर अहमद, रामदरश शर्मा, प्रेम नारायण पांडेय, पीएन पांडेय, सुरेंद्र गोंड, ज्ञानवर्धन गोविंदराव, अनूप सिंह, आजाद प्रसाद, मुकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking