कप्तानगंज/कुशीनगर। रामकोला थाना अन्तर्गत कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर स्थित मिश्रौली रेलवे ढ़ाला पर कप्तानगंज की तरफ से आ रहे मोटर साईकिल सवार युवक ने बन्द रेलवे ढाला में ठोकर मार कर बुरी तरह घायल हो गया घायल को जिसको ग्रामीणों के लोगों के सहयोग एम्बुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लाया गया जहां डाक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर स्थित मौजा पगार टोला मिश्रौली बन्द रेलवे ढ़ाला पर कप्तानगंज की तरफ से एक मोटर साईकिल सवार युवक फुलेना यादव पुत्र लल्लन यादव उम्र 28 वर्ष निवासी महुअवा थाना अहिरौली बाजार जिला कुशीनगर नौरंगिया की तरफ जा रहा था कि रेलवे ढ़ाला पर पहुंचा था कि रेलवे क्रासिंग का ढाला बंद था जिसमें अनियंत्रित होकर मोटर साईकिल से रेलवे ढाला पर ऐसा जोर दार टक्कर मारा कि रेलवे ढ़ाला टुट गया और जिससे बुरी तरह घायल हो गया ग्रामीणों ने घटना कि जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी एम्बुलेंस ने घायल को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने हालत को नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…
खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…