News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: ट्रांसफार्मर बदलवाने को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन!

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 19, 2021  |  3:55 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: ट्रांसफार्मर बदलवाने को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन!

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खंड के ग्रामसभा धौरा गांव के दर्जनों लोगों ने कप्तानगंज विद्युत सब स्टेशन पर शनिवार को पहुंच कर अपने गांव में एक माह से जले 10 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलवाने को लेकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता हाटा के आश्वासन पर प्रदर्शन को समाप्त किया।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

प्रदर्शनकारियों की मांग की थी कि ग्राम सभा में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है जो 21 मई से जला हुआ है ग्राम सभा के लाइनमैन से लेकर विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी मगर अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लाइनमैन ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर पैसे की मांग कर रहा है पैसा देने के बाद भी हम लोगों का ट्रांसफार्मर आज तक नहीं बदला गया है। ट्रांसफार्मर ना होने के कारण दर्जनों घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है इस भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलने पर प्रदर्शनकारियों से अधिशासी अभियंता हाटा बीएल आनंद ने फोन पर आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर गांव के ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा । जिस पर प्रदर्शनकारियों ने अपने प्रदर्शन को समाप्त किया। इस दौरान संजय तिवारी, जयराम तिवारी, विनोद निषाद, रामशरण तिवारी ,वेदप्रकाश तिवारी ,रमेश तिवारी, जयनाथ पान्डेय, दीलीप तिवारी, फणीन्द्र तिवारी, सुधाकर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking