News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महिलाएं हर क्षेत्र में फहरा रही परचम- सांसद

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 12, 2024  |  4:53 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिलाएं हर क्षेत्र में फहरा रही परचम- सांसद
  • भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह व एनजीओ प्रमुखों से की चाय पर चर्चा

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धिशाली,आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं। मोदी सरकार की मुद्रा लोन,जनधन,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,33 प्रतिशत आरक्षण,मातृ वंदन,जीवन ज्योति बीमा,तीन तलाक,लखपति दीदी, ड्रोन दीदी समेत तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

उक्त बातें कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने सोमवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित शक्ति संवाद (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं। महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसको उजागर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ व महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने आए हुए एनजीओ व स्वयं सहायता समूहों की बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आवाह्न किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।

इस अवसर पर पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, विश्वरंजन कुमार आनन्द,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अधिकारी असीम कुमार मल्ल,महिला मोर्चा जिला महामंत्री रुपम सिंह, विंध्यवासिनी मिश्रा,अनसुईया सिंह,लीलावती शुक्ला,गुन्जन मिश्रा,सरिता मिश्रा,अंजना सिंह,रामप्रताप सिंह,हेमन्त मिश्रा,विपिन लाल श्रीवास्तव , रामकुमार सिंह,राजबहादुर सिंह जयप्रकाश कुशवाहा सहित सैंकड़ों की संख्या में स्वयं सहायता समूह तथा एनजीओ की महिला सदस्य उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking