अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा पिपराइच मार्ग पर झुगहियां टोले के समीप एक कार की टायर फटने से तीन लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक मिथलेश गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता रामचंद्र गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी रामपुर बगहा करमहा टोला प्रिंस गौड़ पुत्र रणजीत गौड़ अंकित गुप्ता पुत्र मुन्नी लाल गुप्ता निवासी सहबाजपुर थाना कोतवाली हाटा यह चारों लोग एक ही कार में सवार होकर गोरखपुर से हाटा जा रहें थे। अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के झुगहियां टोले के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक उनके कार के अगला बायां टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। जिसमें प्रिंस गौड़ अंकित गुप्ता और चालक मिथलेश गुप्ता घायल हो गए और रामचंद्र गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता उम्र 55 वर्ष निवासी रामपुर बगहा करमहा टोला थाना रामकोला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार दिनेश कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया।तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…