News Addaa WhatsApp Group

कसया: 50 लीटर कच्ची शराब के साथ 6 गिरफ्तार, भारी मात्रा में लहन नष्ट

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 29, 2022  |  7:41 PM

413 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: 50 लीटर कच्ची शराब के साथ 6 गिरफ्तार, भारी मात्रा में लहन नष्ट

कसया/कुशीनगर। कच्ची शराब के उत्पादन व बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के टोला सिसई,अक्षयवर,गुरमिहा में कच्ची के ठिकानों पर कसया पुलिस ने सोमवार को छापामारी की।इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट करते हुए पुलिस ने कच्ची के साथ कच्ची शराब के अवैध धंधे में लिप्त एक महिला सहित कुल 6 अभियुक्तो को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

हल्का दरोगा विवेक पांडेय,रविभूषण राय,अनिल शर्मा की अगुआई में छापामारी की गई।इस दौरान पुलिस टीम ने कच्ची के अनेक ठिकानों पर छापेमारी किया,इसकी भनक लगते ही इसमे लिप्त लोग भागने लगे,इस दौरान बलिराम,मोती,ओमप्रकाश,महेंद्र,शंभू व जिरिया सहित कुल 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।एसएचओ कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,एसआई विवेक पांडेय,रविभूषण राय,अनिल शर्मा,कॉन्स्टेबल विशाल यादव,राजेश यादव,संतोष यादव,विवेकानंद सिंह,राजेश सिंह,सुनील राजभर शामिल रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking