News Addaa WhatsApp Group

कसया: सामूहिक विवाह के लिए श्रमिकों के कन्याओ की विवाह के लिये मिलेगा 75000 रूपये

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2021  |  6:48 PM

515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सामूहिक विवाह के लिए श्रमिकों के कन्याओ की विवाह के लिये मिलेगा 75000 रूपये

कसया/कुशीनगर(न्यूज अड्डा) । विकास खण्ड कसया के ग्राम सभा बटेसरा में श्रम विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत 20 नवम्बर को सामूहिक विवाह के लिए जागरूक किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया गया कि जो श्रमिक उप्र भवन एव अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिए 100 दिन पूर्व पंजीकृत श्रमिक उनके लड़की की शादी करनी हो तो वे कार्यालय में सम्पर्क कर अपना आवेदन करे। यह भी बताया कि कन्याओं के लिए विवाह अनुदान श्रमिकों को 75 हजार रुपये मिलेंगे। बीओसीडब्ल्यू के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने बताया कि श्रमिक अपना आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, परिवार रजिस्टर, दो फ़ोटो, वधू के 18 वर्ष होने के प्रमाण पत्र, वर के 21 वर्ष होने के प्रमाण पत्र, सहमति प्रमाण पत्र व घोषणा पत्र 90 दिन काम करने के प्रमाण के साथ अपना आवेदन सम्बन्धित श्रम विभाग कसया हाटा व पड़रौना जमा करने की अपील की। सामूहिक विवाह कुशीनगर में 20 नवम्बर 2021 को बुद्धा पार्क रविन्द्र नगर धुस जिलामुख्यालय पडरौना में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही आयुष्मान कार्ड, पेंसन, बीमा व अन्य सुबिधाओं की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता, पूर्व प्रधान जनार्दन यादव, मानिक आलम, कुंज बिहारी, शम्भू, विश्वनाथ यादव, ब्रिज किशोर, मीना देवी, दुर्गावती देवी, ममता देवी आदि उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking