News Addaa WhatsApp Group

कसया: सरकारी भूमि से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 4, 2022  |  8:55 AM

427 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सरकारी भूमि से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

कसया/कुशीनगर । कसया एसडीएम गोपाल शर्मा ने बटेसरा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमे लोगो की समस्या को सुनकर समाधान किया गया। इसमें गांव के लोगों द्वारा खलिहान, खाद गड्ढा, पोखरी में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए चौपाल के दौरान ही उक्त भूमियों को लेखपाल से चिन्हित करा कर जेसीबी लगाकर अतिक्रमण को हटवा दिया गया।

बुधवार को कसया ब्लॉक के बटेसरा गांव में एसडीएम मोपाल शर्मा ने चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें चौपाल में आये फरीयादियों की एक-एक कर समस्या को सुना। ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों द्वारा बटेसरा गांव में खलिहान, खाद गड्ढा, पोखरी में अतिक्रमण की शिकायत मिली। जिसको संज्ञान में लेकर एसडीएम ने तत्काल उक्त भूमियों को लेखपाल द्वारा चिह्नित कराया गया। अतिक्रमण मिलने पर तत्काल जेसीबी मंगाकर अतिक्रमण को साफ कराया गया। इस दौरान अतिक्रमण कर बनाए गए आठ गैर आवासीय मकान को तोड़ा गया। एसडीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा करेगा तो उसका अतिक्रमण ढहा दिया जाएगा व कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के चौपाल लगते रहेंगे और मौके पर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद पति त्रिपाठी, नीलेश रंजन राव, अंग ध्वज प्रसाद, सुनील कुशवाहा, शैलेंद्र दुबे के साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी, पुलिस बल, ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking