कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के अहिरौली राय, परसहवा,परेवाटार, भठही बाबू, महूई बुजुर्ग व कुरहवा गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत मनरेगा से पोखरे का सुंदरीकरण एवं पौधरोपण का हो रहे बिकास कार्य को रविवार को भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की पार्दर्शिता को देखा और दिशा निर्देश दिया l
विदित हो कि मनरेगा से तालाब की खुदाई व राज्य वित्त से पाथ-वे का निर्माण होना है। उन्होंने ने कहा कि गांव में बनने वाले अमृत सरोवर जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए बरदान साबित होगा।इसके निर्माण से गांव के लोगों को स्वच्छ वातावरण में रहने का अवसर भी प्राप्त होगा।सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत चयनित तालाबों को पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा।जिससे की ग्रामीण परिवेश को और बेहतर बनाया जा सके। इस योजना के तहत विकास खंड में 7 तालाबों का चयन किया गया है। एक गांव में परियोजना पर 24 लाख रुपये व्यय होगा। कार्य चरणबद्ध तरीके से निष्पादित किए जा रहे हैंl इस दौरान आनन्द राय,सरवर आलम, प्रशांत यादव, दीनानाथ राव,सत्यप्रकाश राव, राजेश राव, बृजेश मिश्र, खुर्शीद, दिनेश जयसवाल,अजित सिंह आदि लोग मौजूद रहे l
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…