कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। संस्कार भारतीय जिला इकाई कुशीनगर के तत्वावधान में देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर सोमवार को देर शाम श्रीराम जानकी मंदिर में दीपोत्सव एवम् तुलसी विवाह श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ ।
२००१ प्रज्वलित डिपो से सम्पूर्ण मंदिर परिसर जगमग हो उठा । मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने गर्भ गृह में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कहा कि दीपोत्सव हमारी प्राचीन परंपरा है । जलता दीपक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और ज्ञान रूपी अंधकार को दूर करता है । वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र मणि त्रिपाठी एवम् जिला संघचालक ड्र चंद्रशेखर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए । अध्यक्षता उपाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव ने की । तुलसी विवाह का कार्यक्रम प्रांतीय सह संगीत विधा प्रमुख अर्चना श्रीवास्तव की अगुवाई में संपन हुआ । सुनंदा शर्मा द्वारा बनाए आकर्षक रांगोली से विवाह मंडप सजाया गया था। मांगलिक गीतों के बीच भगवान विष्णु एवम् तुलसी माता का विवाह संपन्न हुआ । शिवांगी , सुनंदा शर्मा, प्रतिकचा सिंह ने मंगालीक गीत एवम् भजन गाया । शशि प्रभा सिन्हा मुख्य जजमान रही। पुजारी देवनारायण शरण ने सभी को आर्शीवाद दिया l
पूर्व न्यायधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस दिन से तुलसी विवाह के बाद मंगालिक कार्य शुरू करते है ।
इसी क्रम में बालगोकुलम का पुरस्कार वितरण भी संपन हुआ । इस प्रतियोगिता में वर्चुअल 51 बच्चों ने कृष्ण राधा रूप सज्जा में एक वीडियो एवम् फोटो द्वारा प्रतिभाग किए थे । विधायक श्री त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया और कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति एवम् सभ्यता को संवारने एवम् संजोने का कार्य कर रही है साथ ही नई प्रतिभाओं को निखार रही है । अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. अनिल कुमार सिन्हा ने किया । प्रतिभागियों में ३वर्ष से कम आयु वर्ग में समर्थ विश्वकर्मा प्रथम, आद्विक कुमार द्वितीय एवम् अदिति वर्मा तृतीय और ३ वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सांवी सिंह प्रथम,एंजल व अथर्व युगल प्रस्तुति और श्रुति गुप्ता को द्वितीय और श्रेष्ठ श्रीवास्तव को तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें विशेष पुरस्कार तथा 48 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।निर्णायक डा ज्योत्स्ना पाण्डेय, डा सीमा गुप्ता,डा भावना गुप्ता, शान्ति श्रीवास्तव एवं पूनम श्रीवास्तव रहीं।वन्दना मध्यदेशिया का प्रभावी कविता पाठ हुआ। सभी कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सह मंत्री वीरेश राय ने किया श्रेष्ठ श्रीवास्तव के गणेश वन्दना से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। प्रान्तीय मन्त्री डा अम्बरीश विश्वकर्मा,विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त,उपाध्यक्ष अशोक जैन ,जनार्दन जी, डा रामजी लाल श्रीवास्तव,विजय चौरसिया, जयप्रकाश श्रीवास्तव,राकेश श्रीवास्तव प्रदीप राय, कोषाध्यक्ष महादेव प्रसाद गुप्त, दिव्यांशु श्रीवास्तव,बाबू चकमा,अरुण राय उपस्थित रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…