हेतिमपुर/कसया । नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत पकवाइनार (बाबा आप्टे नगर संख्या 6 ) स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 हनुमत महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में देवी, देवताओं की भव्य झांकी के साथ गणमान्य जन चल रहे थे।
कलश यात्रा का शुभारंभ सपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव ने फीता काटकर किया। कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारी कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर पर कलश रखा और डुमरी, सिरसिया,पकडीहवा, भैंसहा होते हुए छोटी गंडक नदी पर पहुंची जहां कलश में जल भरा गया और वापस यज्ञ स्थल पहुंची। जहां आचार्य गण ने पूजन कर यज्ञ वेदी स्थापित कराया
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ प्रियेश कुमार त्रिपाठी, भाजपा नेता राकेश कुमार जायसवाल, सभासद अनिल कुमार वर्मा, अम्बेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख लल्लन चौधरी, किरन सिंह सहित सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चे जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…