News Addaa WhatsApp Group

कसया: वैज्ञानिक विधि अपनाकर किसान करें गन्ने की खेती तो पुनः बनेगा यह परिक्षेत्र चीनी का कटोरा- नीरज शाही

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2021  |  5:47 PM

1,224 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: वैज्ञानिक विधि अपनाकर किसान करें गन्ने की खेती तो पुनः बनेगा यह परिक्षेत्र चीनी का कटोरा- नीरज शाही

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ढांढा चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानो को अच्छी उपज व अच्छी प्रजाति की गन्ना बोने की जानकारी देकर गन्ना किसानो के लाभ के लिये समय समय पर क्षेत्र मे गोष्ठी व जागरूकता अभियान चलाकर किसानो को जागरूक किया जाता रहा है l जागरूकता अभियान के तहत ढाड़ा चीनी मील द्वारा हाटा परिक्षेत्र के गांव नारायणपुर में गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने शरद कालीन गन्ना बुआई के वैज्ञानिक तरीक़े बताये। किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने किसानों को संबोधित करते हुए ढांढा चीनी मिल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर गन्ना किसान गन्ने की सही उपज कर लाभान्वित हो तो और अन्य किसान भी गन्ने की खेती के प्रति रुझान करेंगे, जिससे इस परिक्षेत्र को पुनः चीनी का कटोरा बनाया जा सकता है। मुख्य वक्ता चीनी मिल के महाप्रबंधक मनोज कुमार विश्नोई ने कहा कि अब हर किसान को बीज बदलाव की जरूरत है। शरद कालीन गन्ना बुआई के वक्त एक या दो कुन्तल नया बीज लेकर बीज बदलाव शुरू कर दें। मिल 25 से 50।प्रतिशत छूट पर किट नाशक व उपकरण उपलब्ध करा रही है। सहायक निदेशक गन्ना संस्थान पिपराइच ओमप्रकाश गुप्ता ने किसानों को गन्ना बुआई की सलाह देते हुए कहा कि शरद कालीन गन्ना बुआई के दौरान एक लाइन से दूसरी लाइन की दूरी चार फीट रखें और दो लाइनों के बीच में सरसों, आलू, मटर, गोभी, मूली, धनिया आदि बोकर दोहरा लाभ कमाएं। वरिष्ठ गन्ना प्रबन्धक नरेंद्र सिंह ने अच्छी खेती, अच्छा लाभ का नारा देते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान गन्ना प्रबन्धक दलीप सिंह, वरिष्ठ गन्ना अधिकारी पीयूष राव, ज्येष्ठ गन्ना पर्यवेक्षक सुभाष सुमन, सुपरवाइजर कलामुद्दीन, दीपांकर यादव, रामानन्द सिंह, विनय यादव, पारस पाण्डेय, रोहित मिश्रा, रविशंकर पाण्डेय, प्रसन्न शुक्ला, आशीष पाल, विनोद मणि, हसनैन अली, शत्रुघ्न कुशवाहा, अरविंद यादव, रामपूजन राव, सुधाकर पाण्डेय, महंत, पुजारी आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking