कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। तहसील कसया व थाना क्षेत्र तुर्कपट्टी के जोकवा बाजार में वुधवार की भोर में विवाहिता ने अपने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा पत्नी कमलेश प्रसाद उम्र 30 वर्ष अपने कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । सीमा के साथ सो रहे बच्चो के रोने की आवाज सुनकर बगल में सो रही सीमा की ननद उठी तो देखी पंखे में शव लटक रहा है तो उसने अपने भाई को जगाया । फंदे से लटक रही सीमा को उतारकर हॉस्पिटल ले जा रहे थे तो रास्ते मे ही दम तोड़ दी l मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के झगहा थाना क्षेत्र के बकसुडी गांव निवासी इंद्रपाल पासवान ने अपनी बेटी सीमा की शादी 11 वर्ष पूर्व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव जोकवा बाजार में कमलेश प्रसाद पुत्र तूफानी प्रसाद से की थी।
मृतिका सीमा का पति कमलेश प्रसाद दो वर्ष से विदेश में है। मंगलवार की रात सीमा ने अपने पति कमलेश से फोन पर बातचीत की थी इस दौरान उसके पति से फोन पर विवाद भी हुआ था। उसके सास ससुर उसकी एक बच्ची को लेकर दो दिन पहले रिस्तेदारी गए हुए हैं। घर पर उसकी ननद व देवर थे। सीमा की तीन बच्चियां है l लड़की के भाई नरसिंह पासवान ने घर वालो पर अपनी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगायाl
ग्रामीणों की सूचना पर पहुची तुर्कपट्टी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुच जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…