कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नमो नमो मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह व क्षेत्राधिकारी पडरौना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र भेंट किया और बापू के सिद्धांतों पर चलकर उनके सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लिया।
गुरुवार को मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम बदन अकेला व जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह की अगुआई में जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धुस पडरौना पहुंचे पदाधिकारियो ने एडिशनल एसपी श्री सिंह, व सीओ पडरौना को राष्ट्रपिता गांधी का चित्र भेंट किया। श्री अकेला ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर ही राष्ट्र की एकता व उन्नति होगी। आपसी, भेद व नफरत के बजाय एक दूसरे को प्रेम व भाईचारे से समानता समाज में लायी जा सकती है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश सिंह, डॉक्टर सुधीर सिंह, सग्रीव, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद पासवान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…