कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर बाजार में स्थित खाद्य पदार्थ के दुकानदारों से नायब तहसीलदार के अर्दली द्वारा अवैध वसूली करने का एक मामला सामने आया है।
एसडीएम कसया ने जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर अर्दली को जेल भेज दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के साथ प्रह्लाद यादव बतौर अर्दली तैनात है। शनिवार को नायब तहसीलदार फाजिलनगर बाजार में खाद्य पदार्थ की दुकानों की जांच के लिए पहुंचे थे। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जांच से बचाने के लिए साहब के नाम पर अर्दली ने वसूली की। दुकानदारों ने एसडीएम से इसकी शिकायत की और साक्ष्य के तौर पर वीडियो फुटेज दिखाया। फुटेज में आगे नायब तहसीलदार चल रहे हैं और पीछे से अर्दली वसूली करते दिख रहा है।
एसडीएम ने मामले की जांच कानूनगो नन्दलाल पाठक से कराई तो मामला सही पाया गया। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में अर्दली पर कार्रवाई की गई है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…