News Addaa WhatsApp Group

कसया: सपहाँ मे स्थापित हो रहा ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह के अंदर हो जायेगा चालू -प्रेमशंकर गुप्ता, अधिशासी अधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2021  |  5:52 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सपहाँ मे स्थापित हो रहा ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह के अंदर हो जायेगा चालू -प्रेमशंकर गुप्ता, अधिशासी अधिकारी

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड न.संत गाडगे नगर सपहाँ मे स्थापित हो रहा ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण व मशीन शनिवार को आजाने से बहुत जल्द प्लांट चालू होने के आसार है l

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

इस सम्बन्ध मे जब अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता से जानकारी लीं गयी तो उन्होंने बताया कि इस प्लांट मे लगभग 75 लाख का बजट लगा है l यह प्लांट ढाड़ा चीनी मील और नगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से तैयार हो रहा है l गैसटेक कंपनी दिल्ली से मशीने शनिवार को आचुकी है अब आयी मशीने फिट होने के बाद लगभग एक सप्ताह के भीतर प्लान्ट चालू हो जायेगा l प्लांट चालू होते ही क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई देना चालू हो जायेगा l यह ऑक्सीजन प्लांट कोरोना के दूसरी लहर मे ऑक्सीजन की भारी कमी लोगो की मौतो और उस दौरान महामारी से लोगो को हुई काफ़ी क्षति को देखते हुए सरकार के निर्देशों के क्रम मे इस ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है l जिसकी घोषणा पूर्व मे ही नगरपालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्षा द्वारा इस स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिये जाने के समय ही ऑक्सीजन प्लांट बैठाने की घोषणा की गयी थी और तभी से इस प्लांट पर काम शुरू होगया था l इस अवसर पर अवर अभियंता अभिजीत सिंह, प्रभारी अधीक्षक डॉ. युसूफ अन्सारी, परवेज आलम, पूर्व प्रधान महेन्द्र गुप्ता,अशोक कुमार बशीर अहमद आदि मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking