कसया/कुशीनगर। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक की।बुधवार को कसया थाना में नवागत थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई,थानाध्यक्ष ने व्यापार मंडल के साथ बैठक ली।इसमें व्यापारियों की सुरक्षा, नगर में जाम सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई,जिसपर थानाध्यक्ष ने निराकरण करने की बात कही।बैठक में थाना प्रभारी ने व्यापारियों के साथ शहर की विभिन्न समस्याओं,सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत की।
थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दुकान पर नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे,दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए,दुकान बंद करने के बाद गहने और नगदी लेकर ना चले बल्कि दिन में उसका स्थानांतरण सुरक्षित स्थान पर कर दें,किसी संदिग्ध व्यक्ति से खरीद फरोख्त ना करें,पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा व सहयोग के लिए हैं।बैठक में एसआई विवेक कुमार पांडे,एसआई शनि कुमार जावला,रवि मद्धेशिया,राजन जायसवाल,रविन्द्र गुप्ता,मनोज,संजीव,विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…