News Addaa WhatsApp Group

कसया: सनातन धर्म हिन्दू धर्म का सर्वोपरि धर्म है- पं. अशोक भारद्वाज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 15, 2021  |  8:49 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सनातन धर्म हिन्दू धर्म का सर्वोपरि धर्म है- पं. अशोक भारद्वाज

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कसया तहसील क्षेत्र के गांव पिपराझाम में शिव शक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में शिव शक्ति साधना परिवार द्वारा शिविर आयोजित कर सनातन धर्म पर चर्चा व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संरक्षक पं. अशोक भारद्वाज ने कहा कि सनातन धर्म सर्वोपरि है। वर्तमान में लोग इसे छोड़ अन्य धर्मों को अपनाने में लगे हैं। सनातन धर्म प्राचीन है। यह सदियों से चला आ रहा है। हम सभी हिंदू वर्ग को चाहिए कि इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को इसके बारे में बताएं और जोड़ें। कहा कि इस समय वैदिक धर्म का ही अनुसरण किया जा रहा है। प्राचीन ऋषि मुनियों के अनुसार भारत को हिंदुस्थान नाम दिया गया था जो बाद में हिंदुस्तान कहलाया। हिंदू शब्द की उत्पत्ति सिंधु व हिमालय शब्द से मानी जाती है। रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदू धर्म के लेकर कई लोगों का अनेक विचार हैं। इसका कोई एक अकेला सिद्धांत नहीं है। सनातन धर्म ही हिंदू का सच्चा धर्म है। विजय गुप्ता, देवेंद्र मिश्र, अखिलेश पांडेय, शिवनारायण आेझा आदि ने भी सनातन धर्म पर अपना विचार रखा। इस दौरान कायस्था फाउंडेशन द्वारा साधना परिवार के सदस्यों को मोटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन राजकिशोर श्रीवास्तव ने किया। ईश्वर शरण दूबे, रामप्रवेश पासवान, रामू उपाध्याय, उमेश गोड, सतीश दूबे, मुन्नी देवी, माया मल्ल, सोनू सिंह, संजय चौरसिया, गणेश गुप्ता, अमरजीत सिंह, योगेश्वर शास्त्री, रजनीकांत दूबे आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking