News Addaa WhatsApp Group

कसया: राजस्थान राजभवन के सुरक्षा अधिकारियो ने लिया राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल का जायजा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2021  |  6:14 PM

449 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: राजस्थान राजभवन के सुरक्षा अधिकारियो ने लिया राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल का जायजा

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शुक्रवार को स्थानीय पावानगर महावीर इंटर कालेज के हीरक जयन्ती समारोह से बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आ रहे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के आगमन को लेकर आज गुरुवार को राजस्थान राजभवन के सुरक्षा अधिकारी ने आयोजन स्थल पर पहुच कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

शुक्रवार को होने वाले हीरक जयन्ती में शामिल होने आ रहे राजस्थान के राज्यपाल के आगमन के पूर्व गुरुवार को दिन के तीन बजे अपने टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पंहुचे राजस्थान राजभवन के सुरक्षा अधिकारी कर्ण सिंह राठौर ने आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा विद्यालय के प्रवंधक व पूर्व सांसद राजेश पांडेय ऊर्फ गुड्डू पांडेय,प्रधानाचार्य डा.अक्षयबर पांडेय तथा महामहिम राज्यपाल के देवरिया संसदीय कार्यकाल के दौरान उनके प्रतिनिधि रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी से रायशुमारी की। इस दौरान उन्होंने मंच पर लगने वाले कुर्सियों की जानकारी लेने का बाद प्रोटोकाल के अनुसार ही कुर्सियां लगवाने के निर्देश दिया। इसके अलावे पहले से बने स्थायी मंच में सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिवर्तन कराया। इसके बाद विद्यालय में राज्यपाल द्वारा अन्य कार्यक्रमों की जानकारी लेने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान देवरिया कसया कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष लल्लन मिश्रा, एसबीएम पीजी कालेज के प्रबंधक शक्ति प्रकाश दीक्षित,खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां के मंत्री पंकज पांडेय,राधेश्याम पांडेय,ज्ञानेश्वर द्विवेदी दीपक, धनंजय तिवारी, शक्ति राव चंदेल, प्रियेश पाठक, देवराज मिश्र,अशोक मिश्र,सुरेंद्र सिंह,साहित्यविद् नंदा पांडेय,मनंजय तिवारी, चन्द्रशेखर उपाध्याय,राणाप्रताप मिश्र, डा.कन्हैया शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking