News Addaa WhatsApp Group

कसया: गरीबों और मजलूमों की आवाज थे स्व पं. वंशबहादुर तिवारी- रजनीकांत मणि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 22, 2021  |  6:33 PM

1,008 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: गरीबों और मजलूमों की आवाज थे स्व पं. वंशबहादुर तिवारी- रजनीकांत मणि
  • समारोह पूर्वक मनाई गई पं. वंशबहादुर तिवारी की 15 वीं पुण्यतिथि

कसया/कुशीनगर। स्व पं. वंशबहादुर तिवारी सेवा संस्थान के तत्वावधान में लोकतंत्र रक्षक सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार स्व. वंश बहादुर तिवारी की 15 वीं पुण्य तिथि सोमवार को समारोह पूर्वक उनके आवास पर मनाई गई। वक्ताओं ने उनके कृतित्व, व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शिद्दत से याद कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्व. तिवारी ने गरीबों और मजलूमों के लिए हमेशा आवाज उठाने का कार्य किया। उन्होंने शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदानों की चर्चा की। भन्ते महेंद्र, केदार सिंह, अमरचंद जायसवाल, राकेश जायसवाल आदि वक्ताओं ने उन्हें जन नेता बताया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी संघ के संरक्षक जितेंद्र पण्डेय

वह सामाजिक चेतना के प्रतीक थे जो अभाव से जिंदगी से लड़ते रहे और शिखर तक पहुंचे। इसके पूर्व स्व. तिवारी की पत्‍‌नी रामायणी देवी व पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा समाधि स्थल, धुरिया इंटर कालेज में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्व तिवारी के पुत्र व पत्रकार दिनेश, मनोज तिवारी, कुमार तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया।

अध्यक्षता श्रीमती रामायणी देवी व संचालन कृष्ण कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर केदार सिंह, के कुमार, शिव प्रताप सिंह, लोकतंत्र रक्षक सेनानी संघ के संरक्षक जितेंद्र पण्डेय, मिथिलेश्वर पाण्डेय, विनय राय, डा. अशोक जैन, अमरचंद जायसवाल, राकेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, अनवर अहमद,लव मद्धेशिया, देवेंन्द्र उपाध्याय, फरीद अहमद, डा. अनिल सोनी, सुधीर श्रीवास्तव, डा. अमृतांशु शुक्ल, ओंकार नाथ पाण्डेय, राजू मद्धेशिया, सुदर्शन पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, राधे विश्वकर्मा, बद्री नारायण दुबे आदि सैकड़ों विशिष्ट जनों ने स्व. तिवारी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking