कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर मे संचालित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दिव्य ज्योति शिक्षा समिति के तत्वावधान में देवरिया जनपद के तरकुलवा क्षेत्र के बिभिन्न विद्यालयों के 120 छात्रों का दल पांच दिवसीय औद्योगिक क्षेत्र भ्रमण पर कानपुर गया l भ्रमण के दौरान कानपुर के बिभिन्न औद्योगिक संस्थानों से निर्माण आदि की जानकारी हासिल किया ।
छात्रों के भ्रमण का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष रुचि पैदा करना है। छात्रों का यह दल तीन अक्टूबर से भ्रमण निकला और छात्रों ने औद्योगिक इकाइयों में मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग सहित अन्य चीजों को नजदीक से देखने और समझने का मौका मिला। छात्र को जो चीजें किताबो में पढ़ने को मिलती है उनको नजदीक से देखने व समझने का अवसर प्राप्त होने से उनके अंदर काफी उत्साहवर्धन का संचार हुआ। भ्रमण से वापस लौटे छात्रों के दल ने बताया कि इस क्षेत्र के भ्रमण से काफी कुछ सीखने, देखने व समझने को मिला यह हमारे जीवन के लिये काफी लाभदायक साबित होगा । इस दल मे मुख्य समन्यवक विवेक कुमार सिंह, प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, महेन्द्र सिंह, रामप्रवेश, दीपू, विपिन, सुनील, अशोक, रीतेश, रंजीत, रामबालक, मनीष, अजीत आदि छात्र व प्रबंध समिति के लोग शामिल रहे ।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…